HomeUttarakhandDehradunबीमार हैं ! अब 11 जनवरी को डीएनए टैस्ट को पहुंचेंगे महेश...

बीमार हैं ! अब 11 जनवरी को डीएनए टैस्ट को पहुंचेंगे महेश नेगी, आज होना था कोर्ट में पेश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE Repoter

आज बृहस्पतिवार को दुष्कर्म के आरोपी महेश नेगी कोर्ट में जांच को नही पहुंचे। उन्हें गुरुवार को देहरादून सीजेएम कोर्ट में हाजिरी देनी थी, लेकिन वह खुद को बीमार बता पेश नहीं हुए। इसका कारण उन्होंने कोर्ट को बताया कि वह बीमार हैं। अब कोर्ट ने 11 जनवरी को विधायक महेश नेगी, पीडि़ता और उनकी बेटी को पेश होने को कहा है। ज्ञात रहे कि एक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के जैविक पिता विधायक महेश नेगी ही हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई सहयोग नही किये जाने के बाद पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद नेहरू कॉलोनी में विधायक महेश नेगी व उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने देश के कई शहरों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इससे उनकी एक बेटी भी पैदा हुई है। कोर्ट ने आज उन्हें डीएनए टैस्ट के लिए बुलाया था, लेकिन वह नही पहुंचे। अब देखना यह है कि अगली तारीख तक क्या होता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments