HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : अब सीएपीएफ कैंटीनों में मिलेगा सिर्फ स्वदेशी सामान, केंद्रीय...

ब्रेकिंग न्यूज : अब सीएपीएफ कैंटीनों में मिलेगा सिर्फ स्वदेशी सामान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बड़ा ऐलान करते हुए सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों सीएपीएफ की कैंटीनों पर सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री की घोषणा कर दी है। ये आदेश देशभर की सभी कैंटीनों पर 1 जून से लागू होगा। अनुमान है कि इससे लगभग 10 लाख सीएपीएफ कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी सामान का उपयोग करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अमित शाह ने ट्वीट में लिखा है, ‘कल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) उपयोग करने की एक अपील की जो निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत को विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसी दिशा में आज गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीनों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments