देहरादून। कोरोना अपना दबदबा बनाए हुए है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते चले जाने से भय में भी इजाफा स्वाभाविक है। ऐसे में 21 सितंबर से स्कूल खोलने के फैसले पर फिर ब्रेक लग गया है। अब प्रदेश में उच्च स्तर से 30 सितंबर तक स्कूलों को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है।
भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार उत्तराखंड में पहले निर्णय लिया गया था कि 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए विद्यालय खोले जाएंगे, ताकि बच्चों को मार्गदर्शन दिया जा सके। इसमें भी 50 प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति होनी थी। अब फिर कोविड—19 के बढ़ते संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि 30 सितंबर तक विद्यालय पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में मंगलवार को मुख्य सचिव व शिक्षा सचिव को निर्देश दिए।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


