HomeBreaking NewsUttarakhand : अब घर बैठे श्रद्धालु कर सकेंगे चार धाम के दर्शन,...

Uttarakhand : अब घर बैठे श्रद्धालु कर सकेंगे चार धाम के दर्शन, सरकार ने की वर्चुअल दर्शन कराने की तैयारी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जारी किये यह दिशा-निर्देश…

ADVERTISEMENTS

देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामले और देश-दुनिया के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रदेश सरकार की ओर से इस साल चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है।

ऐसे में संकट के इस समय श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए, भक्तों के लिए उत्तराखंड सरकार चारधाम के वर्चुअल दर्शन कराने की तैयारी कर रही है। जिससे घर बैठे लोग चारधाम के दर्शन कर सकेंगे। इस संबंध में पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ भी चर्चा की। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा भी उक्त सुझाव को उचित बताया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Uttarakand : उत्तराखंड में Corona ने फिर बढ़ाई रफ्तार, आज 7 हजार 127 नए लोग संक्रमित, 122 की मौत, जानिये अपने जिले का हाल

यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था करने से चारों धामों के दर्शन के इच्छुक देश विदेश के श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह को छोड़कर बाकी मंदिर परिसर के ऑनलाइन दर्शन और ऑडियो के माध्यम से पूजा अर्चना कर सकेंगे।

BREAKING NEWS: बागेश्वर में आज डेढ़ सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस

गुरुवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन से बात कर और पत्र लिखकर ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश-विदेश के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम को स्थगित करने का फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की भावना का आदर करते हुए चारधाम के वर्चुअल दर्शन करने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी हुआ आदेश, प्रदेश में सस्ता गल्ला विक्रेता की सभी दुकानें सुबह 7 से सुबह 10 बजे तक ही खोली जायेंगी

जिससे कोरोना काल में घर पर सुरक्षित रहकर तीर्थयात्री चारधाम के वर्चुअल दर्शन करने के साथ पूजा-पाठ और भोग लगाने के साथ आरती भी कर सकेंगे।

अल्मोड़ा में कोरोना से संक्रमित हुए 265 नए लोग, चार की मौत

Uttarakhand : अब घर बैठे श्रद्धालु कर सकेंगे चार धाम के दर्शन, सरकार ने की वर्चुअल दर्शन कराने की तैयारी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जारी किये यह दिशा-निर्देश…

Breaking : IAS Pre exam 2021 कोरोना के चलते स्थगित, जानिये अब कब होगी यह परीक्षा

SOMESHWER BREAKING: करंट लगने से एक नेपाली मजदूर की मौत, तीन घायल, बिजली का पोल गाढ़ते वक्त हुआ हादसा

यहां शादी के महज 12 दिन बाद दुल्हन की कोरोना से मौत, दूल्हे की स्थिति भी गम्भीर, महामारी ने छीन ली खुशियां, पढ़िये पूरी ख़बर…

Big Breaking : महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल का हल्द्वानी में निधन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments