HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : नगर में दौड़ेंगे अब कुल आठ ई—रिक्शा, 4 नए हुए...

बागेश्वर : नगर में दौड़ेंगे अब कुल आठ ई—रिक्शा, 4 नए हुए शुरू

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पालिका ने नगर में चार नए ई-रिक्शा दौड़ दिए हैं। अब आठ ई-रिक्शा हो गए हैं। उनका किराया भी 10 रुपये निर्धारित किया है। स्थानीय नगारिकों को यातायात सुविधा मिल सकेगी। पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाई।

ADVERTISEMENTSAd

सोमवार को नगर पालिका से ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाई गई। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि प्रशासनिक काल में छह ई-रिक्शा खरीदे गए। जिसमें से चार को लाइसेंस मिल गए हैं। दो ई-रिक्शा भी शीघ्र सड़कों पर दौड़ेंगे।

इसके अलावा पहले से चार ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। यह सेवा बिलौना से बागनाथ, बागनाथ से कठायतबाड़ा आरे, मंडलसेरा आदि स्थानों पर संचालित होंगे। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मुहम्मद यामीन, प्रेम सिंह हरड़िया, विनोद पाठक, दीपक रौतेला, कैलाश आर्य, नवीन रावल, सूरज जोशी, नवीन आर्य, हिमांशु साह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments