बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नेपाल पहुंचा पर्वतारोहियों का दल, जल्द होगी भारत वापसी
टीम में शामिल 11 पर्वतारोही उत्तराखंड से
रानीखेत निवासी सेना मेडल नायब सूबेदार इंदर सिंह ने बढ़ाया मान
CNE DESK/भारतीय सेना के 22 सदस्यीय दल ने एक साथ माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व 25 साल पहले साल 2001 में सेना ने माउंट एवरेस्ट फतह किया था। दल में अल्मोड़ा जनपद से 16 कुमाऊं रेजीमेंट में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत सेना मेडल इंदर सिंह अधिकारी भी शामिल रहे। वे रानीखेत के ग्राम नैनी (मजखाली) के निवासी हैं। इस दल में उत्तराखंड से कुल 11 सैनिक हैं। जिनमें 7 कुमाऊं रेजीमेंट तथा 4 गढ़वाल रेजीमेंट के हैं। बेस कैंप से दल का नेतृत्व से 16 कुमाऊं के कर्नल मनोज जोशी ने किया। वे मूल रूप से अल्मोड़ा के डुंगरा, भनोली के रहने वाले हैं। वर्तमान में हल्द्वानी निवासरत हैं। भारतीय सेना के पर्वतारोहियों का दल नेपाल पहुंच चुका है और 10 जून तक भारत पहुंच जायेगा।

उल्लेखनीय है कि रजत जयंती एवरेस्ट अभियान 2025 (Indian Army Silver Jubilee Everest Expedition) को दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। टीम को कैंप 2 से कंट्रोल कर्नल मनोज जोशी ने किया। टीम में कुल 32 सदस्य शामिल रहे। जिनमें 6 आफिसर, 8 जेसीओ व 18 अन्य थे। टीम 12 अप्रैल को दिल्ली से रवाना हुई।

तेज तूफान का किया सामना
नेपाल के काठमांडू से लुकला होते हुए 23 अप्रैल को बेस कैंप पहुंची। बेस कैंप में ट्रेनिंग के बाद कैंप 1, कैंप 2 व कैंप 3 होते हुए कैंप 4 पहुंची। टीम ने पहला प्रयास 22 मई को किया। जिसमें टीम 8500 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच चुकी थी। तभी अचानक तेज तूफान आने के कारण टीम को वापस कैंप 2 में आना पड़ा। अगले दो दिन इंतजार के बाद 25 मई को टीम ने फिर चढ़ाई शुरू की और सही मौसम की जानकारी ली।

27 मई को किया ऐवरेस्ट फतह
27 मई की सुबह 3—4 बजे के बीच में टीम ने एक अलग कीर्तिमान स्थापित किया। 22 सदस्यों ने एक साथ चोटी पर पहुंच कर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने में सफलता हासिल की। ज्ञात रहे कि इससे पहलेसाल 2001 में भारतीय सेना ने 23 मई 2001 को माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) को पहली बार फतह किया था। उसी के 25 साल पूरे होने पर यह पर्वतारोहण दल एवरेस्ट पर भेजा गया। अभी भारतीय सेना की टीम नेपाल में रूकी हुई है। इसी सप्ताह टीम भारत पहुंच जायेगी।

अल्मोड़ा के इंदर सिंह ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान
खास बात यह है कि अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत रानीखेत के मजखाली क्षेत्र के नैनी ग्राम निवासी नायब सूबेदार इंदर सिंह अधिकारी ने अपनी टीम के साथ माउंट एवरेस्ट फतह करके पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। ज्ञातव्य हो कि इंदर सिंह अधिकारी खड़क सिंह अधिकारी व नंदी देवी के पुत्र हैं। उनकी पत्नी संगीता अधिकारी वीरशिवा स्कूल रानीखेत में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। दो बेटियां अदिति व अनन्या हैं। भाई आनंद सिंह अधिकारी रानीखेत में होटल व्यवसाय से जुड़े हैं। नायब सूबेदार इंदर सिंह अधिकारी ने इंटर 1999 में नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत से किया था। बीए राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत से वर्ष 2002 में किया था।
उपलब्धियां –
- पर्वतारोहण का प्रशिक्षण High altitude warfare school गुलमर्ग, जम्मू—कश्मीर से साल 2007 में लिया था। इस दौरान इन्हें बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार मिला था।
- वर्ष 2019 में दुनियां की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू (8483 मीटर) चढ़ने के लिए सेना मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- इससे पूर्व नायब सूबेदार इंदर सिंह अधिकारी ने साल 2009 में माउंट शिवलिंग (Shivling) पर चढ़ाई की थी। अन्य पर्वत चोटियामें राजरंभा 2014, त्रिशूल 2015 व 2023, माउंट देव टिब्बा 2015, कामेत 2018, भनोटी 2018, मकालू 2019, मुक्त पर्वत 2024, सियाचिन में इंदिरा कोल 2015 तथा माउंट एवरेस्ट की इससे पूर्व भी 2012 व 2016 में चढ़ाई की थी।
Successful Summiters on 27 May: Indian Team: 🇮🇳
- Lt. Col. Bhanoo Pathak
- Mahak Mehta
- Anirudh Yadav
- Krishna Bahadur Kuwar
- Tashi Stanba
- Indra Singh Adhikari
- Sunil Singh
- Arjun Thapa Magar
- Shankar Nath Goswami
- Sunil Budhalakoti
- Kundan Singh
- Tundup Namgail
- Raghuveer Singh
- Urgain Padma
- Deepak Singh
- Rigzen Nurboo
- Tsewang Motup
- Balwant Singh
- Bhuvan Ale Magar
- Pradeep Singh
- Dharmendra Singh
- Kiran Bahadur PC
Sherpa Guides:
AAW Sherpa List (27 May): - Kami Rita Sherpa (31 TIMES)
- Dawa Phinjo Lama Bhote (UIAGM)
- Chhedar Bhote
- Ladar Chhiring Bhote
- Ang Sonam Bhechyaba Bhote
- Wangdang Bhote
- Nurpu Bhote
- Dhenjung Bhote
- Thomas Bhote
- Ngang Dorchi Bhote
- Chhiring Nuppa Bhote
- Rinjin Bhote
- Phinjo Nuppa Bhote
- Chhiring Sherpa
- Nawang Nuru Sherpa
- Sumba Chhiring Sherpa
- Pasang Sherpa
- Pemba Tasi Sherpa
- Pemba Thenduk Sherpa
- Chhangwa Sherpa
- Suku Bahadur Tamang
- Lakpa Thinduk Sherpa
- Mingma Gelu Sherpa
- Mingma Dorche Sherpa
- Ngimasange SherpaSeven Summit Treks (SST)™ Sherpa
- Mingtemba Sherpa