HomeUttarakhandNainitalबनभूलपुरा हिंसा: अब 05 महिला उपद्रवी गिरफ्तार, कुल 89 गिरफ्तारियां

बनभूलपुरा हिंसा: अब 05 महिला उपद्रवी गिरफ्तार, कुल 89 गिरफ्तारियां

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी: 08 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा के मामले में उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसमें पथराव, आगजनी व गोलीबारी जैसी घटनाओं को लेकर थाना बनभूलपुरा में तीन अभियोग दर्ज हैं। इधर इस दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवी भी गिरफ्तार कर ली गई हैं। मामले में अब तक 89 उपद्रवी गिरफ्तार हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उक्त हिंसक घटना में संलिप्त महिलाओं को चिन्हित करने के बाद अब पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनमें शहनाज पत्नी स्व. जमील अहमद, सोनी पत्नी नाजिम मिकरानी, शमशीर पुत्री स्व. जमील अहमद, सलमा पत्नी नफीस अहमद निवासीगण मलिक का बगीचा, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल तथा रेशमा पत्नी मौ. यामीन, निवासी इन्द्रानगर, मौहम्मदी मस्जिद के सामने, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल शामिल हैं। मामले में अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 89 उपद्रवी गिरफ्तार हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments