HomeUttarakhandBageshwarपट्टेधारकों की खिलाफत : गांव में खड़िया खनन बर्दाश्त नहीं, एकजुट हुए...

पट्टेधारकों की खिलाफत : गांव में खड़िया खनन बर्दाश्त नहीं, एकजुट हुए ग्रामीण

ADVERTISEMENTS

✒️ ध्वस्त हो गए रास्ते, पेयजल लाइनें

बागेश्वर। खड़िया खनन से जुड़े पट्टाधारकों के खिलाफ ग्रामीण मुखर होने लगे हैं। ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव में खड़िया खनन से उनके रास्ते, पेयजल योजना आदि ध्वस्त हो गए हैं। अब उन्हें पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। छातीखेत के ग्राम प्रधान महेश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि खोलियागांव के खड़िया पट्टाधारक ने ग्राम छातीखेत के अनेरिया तोक में भारी नुकसान पहुंचा दिया है। पूर्व में बनी पेयजल लाइन ध्वस्त हो गए हैं। गांव में पानी का संकट गहरा गया है। हर घर नल, हर घर जल योजना भी प्रभावित हो गई है। जिला पंचयत द्वारा बनाए गए सीसी मार्ग का पता ही नहीं है। खड़िया खनन की मिट्टी पुंगर नदी तक पहुंच गई है। यहां उपजाऊ जमीन भी संकट में हैं।

पौकलैंड व जेसीबी मशीन चलाने की कोई सीमा नहीं है। रात- दिन मशीनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा झाड़कोट की माइन से शिव मंदिर व नहरों को खतरा हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से क्षेत्र का मौका मुआयना कर उनकी समस्या दूर करने की मांग की है। मांग करने वालों में गणेश सिंह, भूपाल सिंह, दर्शन सिंह, पवन कालाकोटी, प्रताप सिंह, सुमित कालाकोटी, मेघा कालाकोटी, रीता देवी, नीमा देवी, खष्टी देवी, हंसा, रजनी, तारा व उमा आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments