HomeRailwayबरेली : पूर्वोत्तर रेलवे ने‘जीवन शैली से संबंधित रोग’विषय पर आयोजित की...

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे ने‘जीवन शैली से संबंधित रोग’विषय पर आयोजित की तकनीकी गोष्ठी

ADVERTISEMENTS

बरेली। राजभाषा विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर के तत्वावधान में‘तकनीकी गोष्ठी’का आयोजन किया गया। तकनीकी गोष्ठी में‘जीवन शैली से संबंधित रोग’विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (ACMS),बरेली सिटी, डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आधुनिक समय में जीवन शैली में व्यापक परिवर्तन हुआ है। हमारी दिनचर्या, रहन-सहन, वेशभूषा और खान-पान बदल गया है। बदली हुई जीवनशैली से अनेक प्रकार के रोग होते हैं, जिनमें मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप, कैंसर, हृदय रोग, ब्रेन स्ट्रोक, टीबी, श्वास रोग आदि शामिल है। यदि हम अपने रहन-सहन और जीवन शैली में परिवर्तन कर लें तो इन रोगों से बचाव संभव है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक श्रम और उचित खानपान अत्यंत आवश्यक हैं। प्रत्येक बालक और युवा व्यक्ति को एक घंटा व्यायाम तथा वयस्कों को कम से कम आधा घंटा व्यायाम अवश्य करना चाहिए। व्यायाम ऐसा होना चाहिए जिससे पसीना निकले। धीरे-धीरे चलने से उतना लाभ नहीं है, इसलिए जोगिंग करते समय दौड़ना या तेज गति से चलना चाहिए।

उन्होंने बताया कि फास्ट फूड के प्रभाव के कारण हमारे भोजन में नमक, चीनी, वसा, मसालों तथा टॉक्सिक पदार्थों की मात्रा बढ़ती जा रही है। इन घटकों के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा मोटापे की समस्या हो रही है। यही नहीं अधिक मात्रा में वसा का सेवन करने से कैंसर भी हो सकता है। स्वस्थ जीवन के लिए यह आवश्यक है कि अधिक चीनी, वसा, नमक, मैदा आदि का प्रयोग नहीं किया जाए।

डॉ. सिंह ने बताया की धूम्रपान, पान-गुटखा और मदिरापान अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। इसके साथ ही मिलावटी भोज्य पदार्थ भी शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। विटामिन डी स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसके अभाव में शरीर कैल्शियम का उपयोग नहीं कर पाता है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

स्वास्थ्य संबंधी विषय पर आयोजित इस तकनीकी गोष्ठी में राजभाषा अधिकारी, प्रभाकर मिश्र राजभाषा विभाग के संजीव कुमार, अजय कुमार सिंह, मुख्य फार्मासिस्ट, बरेली सिटी, आसिम मसूद, स्टेशन अधीक्षक, बरेली सिटी, सदानंद और मुख्य टिकट निरीक्षक, बदायूं, प्रवीण शुक्ला सहित बड़ी संख्या में रेल पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन राजभाषा विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments