HomeDelhiदिल्ली : गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर हुआ 25.5 रुपये महंगा

दिल्ली : गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर हुआ 25.5 रुपये महंगा

ADVERTISEMENTSAd

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर आज देश में गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये 50 पैसे की वृद्धि हुई है।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में गैर सब्सिडी रसोई गैस के सिलेंडर का दाम 25.5 रुपये बढ़कर 834.5 रुपये हो गया है।

कोलकाता में 861 रुपये, मुंबई में 834.5 रुपये और चेन्नई में 850.5 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढोतरी नहीं की गई है।

इससे पहले 1 मार्च को 14.2 किलोग्राम वाले गैर सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़े थे। इसके बाद 1 अप्रैल को इसका मूल्य 10 रुपये घटकर 809 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया तथा मई और जून में इसकी कीमत 809 रुपये प्रति सिलेंडर पर स्थिर रही थीं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments