अल्मोड़ा: 2.40 लाख की स्मैक बरामद, डांसर गिरफ्तार

0
2.40 लाख की स्मैक बरामद, डांसर गिरफ्तार
2.40 लाख की स्मैक बरामद, डांसर गिरफ्तार

➤ आपराधिक रिकार्ड: पहले भी युवक के खिलाफ दर्ज हैं तीन मुकदमे


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में नशा और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने नशा तस्करी में लिप्त एक युवक को फिर दबोचा है। उसके कब्जे से 02.40 लाख रूपये कीमत की स्मैक भी बरामद की है।​ गिरफ्तार युवक के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जिले में पुलिस नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है और ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने में जुटी है। इसी सिलसिले में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग चल रही है। बीते दिन अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान युवक गौरव बिष्ट उर्फ डांसर पुत्र बलवंत सिंह, निवासी ग्राम गरभनार, सरकार की आली अल्मोड़ा को स्मैक के साथ दबोचा। पुलिस ने बताया कि उसे पंचायत भवन गरगूंठ के पास गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 08.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब 2.40 लाख बताई गई है। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में उसके खिलाफ धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। अल्मोड़ा कोतवाली में उसके खिलाफ पहले धारा 8/21 NDPS Act व धारा 60 NDPS Act के तहत तीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एएसआई नीरज सिंघल, कांस्टेबल राकेश भट्ट, राकेश खेतवाल, सुंदर लाल, सूरज कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1