HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में बेअसर रहा भारत बंद, खुली रही बाजार व समस्त संस्थान

अल्मोड़ा में बेअसर रहा भारत बंद, खुली रही बाजार व समस्त संस्थान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

किसान आंदोलन को लेकर आहूत भारत बंद का अल्मोड़ा में कोई असर देखने को नही मिला। यहां बाजार नित्य की तरह खुली रही तथा वाहनों का आवागमन नित्य की तरह जारी रहा। सभी बैंक, दफ्तर आदि भी खुले रहे। बाजार में आज रोज की तरह ही खरीददारों की भीड़ देखी गई। उल्लेखनीय है कि भारत बंद को लेकर गत दिवस नगर व्यापार मंडल ने बाजार खुला रखने की घोषणा की थी। हालांकि व्यापार मंडल ने यह स्पष्ट ​कर दिया था कि वह किसानों के साथ हैं, लेकिन व्यापारी वर्ग की विषम आर्थिक स्थिति को देखते हुए अब बाजार बंद नही कर सकते हैं। अलबत्ता भारत बंद को लेकर विभिन्न संगठनों का यहां गांधी पार्क में धरना—प्रदर्शन का दौर चलता रहा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments