HomeUttarakhandAlmoraBig News: एनएमसी की टीम जल्द करेगी अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का निरीक्षण,...

Big News: एनएमसी की टीम जल्द करेगी अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का निरीक्षण, दिन—रात एक कर काम पूरा करें—डीएम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की टीम जल्द ही अल्मोड़ा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने पहुंचेगी। डीएम वंदना सिंह ने आज कालेज के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के दौरान यह बात बताई। उन्होंने दिन—रात एक कर प्रथम एलओपी के कार्यों को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज यहां निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज के कार्यों के स्थलीय निरीक्षण को पहुंची। इस दौरान उन्होंने बताया कि बहुत जल्द एनएमसी (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) की टीम द्वारा मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया जाना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रथम एलओपी के लिए जरूरी कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रथम एलओपी के लिए जरूरी कार्यों में से अवशेष कार्यों को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर व दिन-रात काम कर पूरा किया जाए। डीएम ने पूर्व निर्देशों की प्रगति देखी और सीवर लाईन, रिर्टेनिंग वाल व सड़क के कार्य को अन्तिम चरण में पाकर संतोष जताया।

जिलाधिकारी ने कालेज कैम्पस में साफ-सफाई व निष्प्रोज्य पड़े निर्माण सामाग्री को तत्काल हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने बेस चिकित्सालय में आपरेशन थियेटर व ऑक्सीजन प्लान्ट के कार्यों को भी यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कालेज राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसके कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मेडिकल कालेज डा. सीपी भैसोड़ा के अलावा कार्यादायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments