HomeUttarakhandAlmoraकारोबार : कारखाना बाज़ार का नितिन कम्यूनिकेशन, यहां उपलब्ध हैं हर ब्रांड...

कारोबार : कारखाना बाज़ार का नितिन कम्यूनिकेशन, यहां उपलब्ध हैं हर ब्रांड के बेहतरीन मोबाइल फोन और एक्सेसरीज, जल्द शुरू होगी होम डिलीवरी सुविधा

अल्मोड़ा। ब्रांडेड मोबाइल फोनों की यदि बात करें तो मौजूदा बाजार में एक से बढ़कर एक उम्दा प्रोडेक्ट मौजूद हैं। भले ही आनलाइन शॉपिंग ने कारोबार को प्रभावित किया है, लेकिन यह भी सच है कि बाजार में भी बहुत से ऐसे ब्रांड हैं, जो लगभग आनलाइन मंगाई जाने वाली कीमतों में ही उपलब्ध हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad


मोबाइल के मौजूदा चलन, मार्केट के हाल और कोरोना से कारोबार से पड़े असर आदि विभिन्न मुद्दों पर सी.एन.ई. की कारखाना बाज़ार स्थित नितिन कम्यूनिकेशन के प्रोपराइटर नितिन गुप्ता से खास बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि उनका प्रतिष्ठान वर्ष 1972 से स्थापित है। सालों से वह माबाइल के कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने मोबाइल के इस कारोबार में कई उतार—चढ़ाव देखे हैं। कोरोना काल में कहा जा सकता है कि कुछ हद तक कारोबार जरूर प्रभावित हुआ लेकिन यह भी सच है कि स्कूल—कालेजों में आनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू होने के बाद एनराइड मोबाइल्स की सेल में इजाफा भी हुआ।
एक सवाल के जवाब में नितिन गुप्ता ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में 900 रूपये से 50 हजार तक के फोन उपलब्ध हैं। नए ग्राहकों के लिए कई आकर्षक आफर हैं। नया मोबाइल लेने पर ग्लास, कवर और हेडफोन फ्री है।
उन्होंने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में रेडमी, रियलमी, ओपो, वीगेा, सैमसंग, नोकिया, मोटरोला, वनप्लस, एप्पल, आईटेल आदि के ब्रांड उपलब्ध हैं। उन्होनें बताया कि जल्द ही नितिन कम्यूनिकेशन उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप फाइनेंस सुविधा और प्रोडेक्ट्स की होम डिलीवरी भी शुरू करेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments