HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : दिव्यांग दीवान सिंह को निष्काम समिति ने प्रदान की...

अल्मोड़ा न्यूज : दिव्यांग दीवान सिंह को निष्काम समिति ने प्रदान की बैसाखी

सीएनई न्यूज, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

निष्काम सेवा समिति जिले में लगातार असहायों एवं दिव्यांगों की मदद को आगे आकर नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रही है। मंगलवार को समिति की ओर से ढौरा निवासी दिव्यांग दीवान सिंह बोरा को बैसाखी प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की गई। निष्काम समिति के मनोज सनवाल ने बताया कि समिति जिले में लगातार असहायों, वंचितों एवं दिव्यांगों की मदद करती आ रही है। इसी क्रम में समिति एक कार्यक्रम आयोजित कर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष गुड्डू भट्ट की अध्यक्षता में गैंगरिन की समस्या से अपाहिज हुए ढौरा निवासी दीवान सिंह बोरा को बैसाखी प्रदान की है। इस अवसर पर निष्काम समिति के सचिव मनोज सनवाल, व्यापार मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष गुड्डू भट्ट, चंदन मेर, दिनेश बिष्ट, दया आर्या, जीवन, कमल वर्मा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments