HomeUttarakhandAlmoraकल ही बात हुई थी, आज निधन के समाचार ने कर दिया...

कल ही बात हुई थी, आज निधन के समाचार ने कर दिया स्तब्ध : जोशी

CNE ALMORA

ADVERTISEMENTS

✒️ पालिका में विधायक चंदन राम दास को दी गई श्रद्धांजलि

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

Almora/पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कैबिनेट मंत्री व बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास (Chandan Ram Das) के निधन पर गहरी शोक संवेदना जाहिर की है। यहां जारी बयान में कहा कि यह दु:खद समाचार मिलने के बाद से वह बेहद स्तब्ध हैं।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि उन्हें यह जानकर अत्यन्त कष्ट हुआ कि बागेश्वर जनपद के विधायक तथा नगर पालिका परिषद, बागेश्वर के पूर्व अध्यक्ष चंदन राम दास का अचानक निधन हो गया है। यह समाचार निश्चय ही स्तब्ध करने वाला है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नारायण राम दास उनके घनिष्ट मित्र रहे हैं।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ”पूर्ववर्ती राज्य उत्तर प्रदेश में जब वह और मैं नगर पालिका के अध्यक्ष रहे हैं तब हम दोनों साथ-साथ पालिका के कार्यों से लखनऊ जाया करते थे। वे बेहद संवेदनशील, सरल, मिलनसार तथा अत्यन्त ही मेहनती व्यक्ति रहे हैं। कल ही स्व० हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समारोह में उनसे बातचीत हुई थी, लेकिन अचानक ही ऐसा दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। चंदन राम दास के अचानक चले जाने से व्यक्तिगत क्षति हुई है।”

इधर चंदन राम दास के आकस्मिक निधन पर नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की गई।

Read More

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments