सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने यहां जिला कांंग्रेस कार्यालय में सभी ब्लॉकों में बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा की। उन्होंने सभी ब्लाक अध्यक्षों एवं ब्लाक प्रभारी, न्याय पंचायत प्रभारियों से 30 मार्च तक बूथ कमेटियों का गठन पूरा कर सूची जिला कांंग्रेस कमेटी, जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों के पास जमा करने की अपील की।जिलाध्यक्ष ने सभी कांंग्रेसजनों से कांंग्रेस संगठन की मजबूती एवं नये लोगों को कांंग्रेस से जोड़ने की भी अपील की। जिलाध्यक्ष पीताम्बर ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी कांंग्रेसजनों से एकजुट होकर कांंग्रेस को मजबूत करने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पान्डेय एवं कांंग्रेसजनों के द्वारा नवनियुक्त सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट का जोरदार स्वागत किया गया। अमित बिष्ट का मालयार्पण एवं मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत हुआ। पान्डेय ने कहा कि आने वाला 2022 कांंग्रेस का है, क्योंकि वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा बेतहाशा बढ़ाई जा रही महंगाई, प्रदेश सहित पूरे देश में हो रही बेरोजगारी से जनता खिन्न है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सभी कांंग्रेस पदाधिकारी अब एकजुट होकर कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए भरकस प्रयास करें। इधर अमित बिष्ट विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल व विधायक रानीखेत करन माहरा सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने शुभकामनाएं दी हैं। बैठक में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट, सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, ब्लॉक प्रभारी गोपाल चौहान, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, प्रदीप बिष्ट अमर, राबिन भण्डारी, जगदीश पान्डेय, पवन सिंह बिष्ट, एडवोकेट महेश चन्द्र सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
Almora News : बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष ”30 मार्च तक कर लें सभी बूथ कमेटियों का गठन”, नव नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी अमित बिष्ट का स्वागत
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS








