HomeUttarakhandNainitalनैनीताल जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना ने ग्रहण किया पदभार

नैनीताल जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना ने ग्रहण किया पदभार

ADVERTISEMENTS

Nainital News | आज शनिवार की सुबह 10 बजे नैनीताल जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी (DM) वंदना ने कार्यभार ग्रहण किया।

नैनीताल के जिला कलक्ट्रेट में शनिवार सुबह नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना ने चार्ज संभालने के बाद पत्रकार वार्ता की। जिलाधिकारी वंदना ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पर्यटन सीजन को लेकर वह बैठक करेंगी और जो भी पार्किंग, ट्रैफिक या अन्य समस्याएं आएंगी उनका समाधान किया जाएगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा एक पूर्ण पहाड़ी जिला था लेकिन नैनीताल में पहाड़ और मैदान का समागम है। इसे उसी तरह से मैनेज करना होगा। इसके अलावा वंदना ने कहा कि पिछले अधिकारियों के लोकप्रिय सौन्दर्यकरण योजनाओं को ऐसे ही आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान एडीएम प्रशासन शिवचरण द्विवेदी, एडीएम वित्त अशोक जोशी, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश सिंह राणा, उप जिला अधिकारी मनीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुंदरियाल, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Almora Breaking : शादी के बाद पहली बार मायके आयी थी बिटिया, फांसी लगा दे दी जान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments