HomeUttarakhandAlmoraअविलंब रोका जाये नृसिंहबाड़ी टैंक से नई पेयजल लाइन बिछाने का काम

अविलंब रोका जाये नृसिंहबाड़ी टैंक से नई पेयजल लाइन बिछाने का काम

✒️ एकजुट हुए नागरिक, डीएम को सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नृसिंहबाड़ी टैंक से सरसों गांव के लिए पानी की लाइन बिछाने के विरोध में मोहल्ले के नागरिकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि जबरन लाइन डाली गई तो इसका एकजुट होकर विरोध किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नृसिंहबाड़ी समिति के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने आज डीएम से मुलाकात की। इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में नागरिकों ने कहा कि मोहल्ले में स्थित पेयजल टैंक से एक नई लाइन सरसों गांव के लिए बिछाई जा रही है। यह टैंक कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई करता है। जिस कारण पेयजल आपूर्ति काफी कम रहती है।

पुराने टैंक पर और कितना लोड डालोगे !

उन्होंने कहा कि टैंक भी काफी पुराना हो चुका है। जिसके चलते इसे केवल 60 प्रतिशत ही भरा जाता है। फिर भी इस टैंक से नृसिंहबाड़ी, आफिसर्स कॉलोनी, खगमरा, पुलिस लाइन, राजपुरा, न्यू सरसों को पानी की आपूर्ति की जाती है। जिस कारण नृसिंहबाड़ी में केवल आधा घंटा ही पानी मिल पाता है। अब जल निगम द्वारा एक और लाइन बिछाई जा रही है। जिसकी अनुमति न तो जल संस्थान ने दी है और ना ही नगर पालिका ने। मोहल्ले में पाइप लाइनों का जाल बन गया है। जिस कारण लोगों का चलना दूभर हो चुका है।

प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से आग्रह किया कि इस पाइन लाइन को बिछाने से अतिशीघ्र रोका जाये। यदि फिर भी यह लाइन बिछाई जाती है तो समस्त नागरिक एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह जीना, आशीष वर्मा, जयंत थापा, शाहबुद्दीन, मनोहर सिंह नेगी, गंगा पांडे, एवी पंत, मुकुल कुमार, मनोज वर्मा, सलमान अंसारी, रोहित वर्मा, ललित मिश्रा आदि शामिल थे।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments