HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: नेपाली मजदूर की हत्या, खून से सना शव कमरे से...

Bageshwar Breaking: नेपाली मजदूर की हत्या, खून से सना शव कमरे से बरामद, साथी श्रमिक नशे में बेसुध मिला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर जनपद के तहसील कपकोट थानांतर्गत मुनार गांव में एक नेपाली मजदूर की हत्या कर दी गई। जिसका खून से लतपत शव कमरे में मिला जबकि कमरे में उसके साथ रहने वाला दूसरा नेपाली श्रमिक शराब के नशे में धुत पाया गया। पुलिस ने रात ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामे के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। फिलहाल जांच शुरू करते हुए पुलिस ने उसके साथी नेपाली को हिरासत में ले लिया है।

थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मुनार से गांसी के लिए इन दिनों पीएमजीएसवाई की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ नेपाली मजदूर सड़क निर्माण कार्य में लगे हैं। इसमें कुछ मजदूर प्रवीण सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। रविवार देर सांय करीब 07 बजे ग्राम प्रधान ने फोन कर पुलिस को सूचना दी कि गांव में 30 वर्षीय बुद्धि बहादुर पुत्र सेते बहादुर की हत्या हो गई है। उसका शव खून से सना कमरे में पड़ा है। उसके कमरे में रह रहा दूसरा साथी शराब के नशे में बेसुध पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सड़क निर्माण में काम कर रहे अन्य नेपालियों व ठेकेदार सहित आसपास के ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। कमरे में उसके साथ में रह रहे नेपाली मजदूर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इधर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की मुनार में दो नेपाली मजदूरों का आपस में झगड़ा हुआ है। जिसमें एक की मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments