HomeUttarakhandAlmoraAlmora: प्राथमिक में नव्या, तो जूनियर में गीतांजलि रही प्रथम

Almora: प्राथमिक में नव्या, तो जूनियर में गीतांजलि रही प्रथम

▶️ सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजीनगर में अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर के लोअर माल रोड से सटे सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजीनगर अल्मोड़ा में आज बच्चों की अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्राथमिक वर्ग में नव्या व जूनियर वर्ग में गीतांजलि ने पहला स्थान पाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में नव्या प्रथम, विहान बिष्ट द्वितीय एवं मोहित व दिव्यांशु ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि जूनियर वर्ग में गीतांजलि ने पहला, अंजलि बिष्ट ने दूसरा तथा हर्षित व मयंक जोशी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में रश्मि नेगी व मोहन सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे। प्रधानाचार्य गिरिजा किशोर पाठक ने बच्चों को लेख सुधारने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आचार्य महेंद्र सिंह भंडारी, कंचन रौतेला, रेनू बिष्ट, ममता बिष्ट व चित्रा जोशी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments