HomeUttarakhandUdham Singh Nagarब्रेकिंग : 10 विधायकों के साथ बाजपुर से लखीमपुर खीरी के...

ब्रेकिंग : 10 विधायकों के साथ बाजपुर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए नवजोत सिंह सिद्धू

ADVERTISEMENTSAd

बाजपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी प्रकरण के बाद राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का घटनास्थल पर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के चलते पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अपने साथी विधायकों के साथ लखीमपुर खीरी के लिए बाजपुर से रवाना हुए हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात दिखाई दिया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद राजनीति गरमाने लगी है। जहां कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी लगातार घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक किसानों के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। यही कारण है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और हरीश रावत के बाद अब पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी लखीमपुर खीरी जाने के लिए बाजपुर पहुंचे। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड : यहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत नागरा समय 10 विधायकों बाजपुर पहुंचे हैं। वहीं बीते दिन पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा लखीमपुर खीरी जाने से रोक लिया गया था। जिसके चलते नवजोत सिंह सिद्धू विधायक कुलजीत नागरा के बाजपुर निवासी रिश्तेदारों के यहां रुके थे।

उत्तराखंड : भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल

इसी के चलते नवजोत सिंह सिद्धू अपने साथी विधायकों के साथ भारी सुरक्षा बल के बीच से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ 10 विधायक मौजूद हैं जिसमें कुछ विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लखीमपुर खीरी जा रहे हैं।

UKSSSC ALERT : कनिष्ठ सहायक व इंटरमीडिएट स्तरीय 746 पदों की भर्ती परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव, जानें नई तारीख

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments