HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जिले में 653 बूथों पर पोलियो खुराक गटक रहे नौनिहाल,...

Almora News: जिले में 653 बूथों पर पोलियो खुराक गटक रहे नौनिहाल, द्रुत गति से चल रहा अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज पूरे अल्मोड़ा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान द्रुत गति से चल रहा है। इस अभियान के तहत जिले में 0 से 05 वर्ष की उम्र के नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले में 653 बूथ बनाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरसी पंत ने बताया कि इसके बाद पोलियो की खुराक लेने से छूटे नौनिहालों को कल से दो दिन घर—घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी।

​मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे और महिला अस्पताल की सीएमएस डा. प्रीति ने आज अर्बन अल्मोड़ा में बने पोलियो बूथ पर बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोग एक—एक कर अपने नजदीकी बूथों पर नौनिहालों को लेकर पहुंचे। बहरहाल जिले के सभी बूथों पर अभियान को सफल बनाने के प्रयास चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments