HomeUttarakhandAlmoraगड़बड़झाला: राशन कार्डों से गायब हो गए पारिवारिक सदस्यों के नाम, खाद्यान्न...

गड़बड़झाला: राशन कार्डों से गायब हो गए पारिवारिक सदस्यों के नाम, खाद्यान्न कोटा घटने से गरीब परिवार परेशान, सोमेश्वर क्षेत्र में उभरा आक्रोश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में अजीबोगरीब खामी सामने आई है। कई राशन कार्डों में यूनिटें स्वत: घट गई हैं। जिससे ऐसे परिवारों का इस कोरोनाकाल के संकट में खाद्यान्न का कोटा बेहद घट चुका हैं। इसकी वजह राशन कार्डों के आनलाइन कार्य की लापरवाही बताई जा रही है। अचानक कोटा घटने से कई परिवार सकते में आ गए हैं। इनमें ज्यादातर परिवार गरीब तबके के हैं। जिनके सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों व ग्राम प्रधानों में आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी है।

ग्रामीणों व प्रधान संगठन का कहना है कि कुछ समय से पूर्व जब राशन कार्डों को आनलाइन किया जा रहा था, तो कई परिवार के सदस्यों के नाम चढ़ने से रह गए और कई राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो सके। उनका आरोप है कि यह सब राशन कार्डों के ऑनलाइन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण हुआ है, जिसका खामियाजा अब कार्डधारकों को भुगतना पड़ रहा है। परिवार के पूरे सदस्यों का नाम नहीं होने से उन्हें पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है। ऐन कोरोना के संकटकाल में कई परिवारों के राशन में कटौती हो गई है और उनके घर में खाद्यान्न संकट पैदा हो रहा है।

उत्तराखंड में कुछ राहत, पहले की अपेक्षा कम हुआ नये संक्रमितों व मौतों का आंकड़ा, आज 3658 पॉजिटिव, 80 लोग हार गये कोरोना से जंग, जानिये अपने जिले का हाल

यहां हालात ये देखने में आ रहे हैं कि किसी परिवार में 5 सदस्य हैं, तो ऑनलाइन होने के बाद मात्र एक ही दर्ज हुआ है, बांकी सदस्यों का नाम दर्ज नहीं हुआ और नाम नहीं होने से उनके कोटे का राशन नहीं मिल रहा है। सोमेश्वर निवासी दिनकर प्रकाश जोशी ने बताया कि उनके परिवार के राशन कार्ड में चार यूनिटें हैं। आनलाइन से पूर्व ये चारों यूनिटें दर्ज थी, मगर कार्ड आनलाइन होने के बाद उनके दो पुत्रों का नाम हटा दिया गया है। पता तब चला जब सस्ता गल्ला विक्रेता के पास राशन लेने पहुंचे, तब जानकारी में आया कि उनके परिवार में दो ही यूनिटों का कोटा मिलेगा।

Almora Breaking : बीते 24 घंटों में 218 नए लोग हुए कोरोना संक्रमित, 26 लोकल के, दो कोरोना पॉजिटिवों की मौत

यह सुन वे अचंभित हुए।ऐसे कई उदाहरण बताए जा रहे हैं और इनमें ज्यादातर लोग बीपीएल कार्ड धारक हैं। अब उनके सीएससी के माध्यम से नए एपीएल कार्ड बन रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीपीएल कार्डों का कोटा पूरा हो चुका है। ऐसे में बीपीएल कार्ड के वास्तविक हकदार कई परिवार वंचित हो रहे हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान संघ ने एक ज्ञापन राज्यमंत्री रेखा आर्य को भेजा है और दूरभाष से भी उन्हें इस विकट समस्या से अवगत कराया है।

BREAKING NEWS: बागेश्वर में कोरोना संक्रमितों के 168 नए केस, 131 मरीज ठीक होकर हुए डिस्चार्ज

BAGESHWER NEWS: मल्ला देश में 32 ग्रामीण निकले कोरोना पॉजिटिव, माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर लगाए प्रतिबंध

असर: कपकोट व कांडा अस्पताल को मिले ऑक्सीजन सिलेंडर व ऑक्सीमीटर, पूर्व विधायक ने उठाया था मामला, सीएनई ने प्रमुखता से उजागर की ​थी खबर

BAGESHWER NEWS: मटेना गांव तीन दिन से अंधेरे में डूबा, मोबाइल चार्ज करने अल्मोड़ा मैग्नेससाइट जा रहे ग्रामीण

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

BREAKING NEWS: 36 घंटों से अनवरत जारी बारिश से बागेश्वर ​जनपद में जनजीवन अस्त—व्यस्त, चार मोटरमार्गों में आवागमन ठप, भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कहीं पेड़ गिरा, तो कहीं दीवारें ढहीं, पिंडरघाटी में हिमपात की सूचना

ALMORA NEWS: हजारों की शराब तस्करी कर रहे दो लोग धर दबोचे, गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

हारिये न हिम्मत : इस कर्तव्यनिष्ठ डॉक्टर की जिंदादिल का हर कोई हुआ कायल ! कोरोना संक्रमित होने के बाजवूद कोई छुट्टी नही, कोविड अस्पताल के बेड से ही ऑनलाइन कर रहें हैं ड्यूटी

ALMORA NEWS: बड़ा हादसा टला, जब सड़क पर धराशायी हुआ चीड़ का विशाल पेड़, घंटों सड़क रही जाम

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments