HomeUttarakhandAlmoraBig News, Almora : कर्नाटक ने स्वीकारा, "अल्मोड़ा विस सीट से हैं...

Big News, Almora : कर्नाटक ने स्वीकारा, “अल्मोड़ा विस सीट से हैं कांग्रेस के दावेदार”

ADVERTISEMENTS
  • कहा ‘ऊपर से थोपा गया कोई नाम स्वीकार नहीं’
  • केवल 10 वर्तमान विधायकों के टिकट फाइनल
  • 34 नेताओं का नाम फाइनल संबंधी समाचार सत्य नही

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिट्टू कर्नाटक ने एक दैनिक समाचार पत्र में प्रदेश में कांग्रेस के 34 नेताओं के नाम से टिकट फाइनल संबंधी बयान पर आपत्ति दर्ज करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा केवल 10 वर्तमान विधायकों को टिकट फाइनल संबंधी बयान दिया गया है। कर्नाटक ने साफ तौर पर कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के दावेदार हैं और पार्टी की पूर्ण प्रक्रिया से टिकट दिए जाने को स्वीकार करेंगे, लेकिन यदि कोई नाम ऊपर से थोपा जाता है तो वह उस नाम के साथ सहमत नहीं होंगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जारी एक बयान में पूर्व दर्जा मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि एक दैनिक समाचार पत्र में प्रदेश अध्यक्ष माननीय गणेश गोदियाल का बयान आया था किन्तु उस बयान का खंडन भी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कर दिया गया है। श्री कर्नाटक ने कहा कि उस बयान में 34 नेताओं का भी टिकट फाइनल की बात कही गई है, वह पूर्णतया असत्य है। श्री कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा केवल 10 वर्तमान विधायकों के टिकट फाइनल संबंधी बयान दिया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट दिए जाने की एक प्रक्रिया है जिसमें सम्भावित प्रत्याशियों का पेनल बनाकर पार्टी हाईकमान को भेजा जाता है और टिकट पर अंतिम फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष द्वारा ही किया जाता है।

श्री कर्नाटक ने कहा कि वह भी कांग्रेस पार्टी से अल्मोड़ा 52 विधानसभा क्षेत्र से एक दावेदार के रूप में हैं और लंबे समय से दावेदार के रूप में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उनके साथ हजारों की तादाद में युवा पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं और ऐसे बयानों से उनके समर्थकों को गहरा आघात पहुंचता है। श्री कर्नाटक ने कहा कि पार्टी की पूर्ण प्रक्रिया से दिए जाने वाले टिकट को वह सहर्ष स्वीकार करेंगे, किंतु यदि कोई नाम ऊपर से थोपा जाता है तो वह उस नाम के साथ सहमत नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष माननीय प्रीतम सिंह का भी स्पष्ट बयान आ चुका है और उनकी भी सभी वरिष्ठ नेताओं से दूरभाष पर वार्ता हो चुकी है। किसी का भी टिकट फाइनल नहीं किया गया है।

ज्ञात रहे कि हाल में एक दैनिक समाचार पत्र में विधानसभा टिकट की दौड़ में 34 नामों को आगे बताते हुए उनका टिकट लगभग फाइनल बताया गया था। जिसमें अल्मोड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नाम का भी जिक्र है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments