HomeUttarakhandAlmoraहोटल में ठहरे नैनीताल के युवक की मौत, वॉशरूम में हुआ था...

होटल में ठहरे नैनीताल के युवक की मौत, वॉशरूम में हुआ था अचेत

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां नगर क्षेत्र के एक होटल में ठहरे नैनीताल जनपद के युवक की मौत हो गई। युवक होटल में सीसीटीवी लगाने का काम करता था। आज बुधवार सुबह 8.30 से 09 बजे के बीच वह अचेत अवस्था में होटल के वॉशरूम में मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायण सिंह 42 साल पुत्र धन सिंह बिष्ट सीसीटीवी फिटिंग का काम करता था। वह कोटाबाग, नैनीताल का रहने वाला था। नगर के एक होटल में वह सीसीटीवी फिटिंग व रखरखाव के कार्य के लिए निरंतर आता था। बीती रात भी वह कुछ साथियों के साथ यहां आया था।

वह यहां माल रोड स्थित एक होटल के कमरे में ठहर गया। आज बुधवार सुबह वह फ्रेश होने वॉशरूम गया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो उसके साथियों को चिंता हुई। उन्होंने होटल स्टॉफ को किसी अनहोनी की आशंका से सूचित किया। स्टॉफ द्वारा जब दरवाजा खोला गया तो सीसीटीवी फिटर नारायण सिंह अचेत अवस्था में गिरा मिले। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर आवश्यक पूछताछ की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की। इधर होटल स्वामी ने सीएनई को बताया कि यह युवक उनके होटल में सीसीटीवी फिटिंग का काम किया करता था। आज सुबह अचानक यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि मौत का संभावित कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है।

पिता ने बेटे की हत्या कर शव के किये 32 टुकड़े

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments