HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : दुग्घ संघ के अधिवेशन में पहुंचे मंत्री, जमकर हुआ हंगामा;...

हल्द्वानी : दुग्घ संघ के अधिवेशन में पहुंचे मंत्री, जमकर हुआ हंगामा; वीडियो

हल्द्वानी अपडेट| हल्द्वानी में नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं की 73वीं सामान्य वार्षिक निकाय की बैठक आयोजित हुई। जिसमें दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिरकत की। बैठक में जिले की सभी दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादक भी पहुंचे। इस दौरान दुग्ध उत्पादकों ने पूर्व में की गई घोषणा को लागू न करने को लेकर जमकर हंगामा काटा और कई दुग्ध उत्पादकों ने दुग्ध मंत्री के समक्ष नैनीताल दुग्ध संघ के प्रबंधन पर उनकी बात न सुनने का आरोप लगाया हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

हंगामा करने वाले दुग्ध उत्पादकों का कहना था कि पूर्व में दुग्ध मंत्री द्वारा प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने की घोषणा की गई थी लेकिन अब तक उसमें कोई अमल नहीं हुआ है इसके अलावा इस वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में दुग्ध उत्पादकों को बुलाया गया लेकिन उन्हें राय रखने का कोई मौका नहीं दिया गया। लिहाजा उन्होंने आक्रोश जताया है।

वहीं नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के अनुसार राज्य के सभी जिलों में नैनीताल दुग्ध संघ दूध के उपार्जन में पहले नंबर पर है दुग्ध संघ द्वारा मुनाफे के दो करोड़ रुपये दुग्ध समितियों और दुग्ध उत्पादकों को बोनस के रूप में वितरित करने के साथ ही एक करोड़ 5 लाख का भी शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है जिसका पूरा ब्यौरा सामान्य वार्षिक निकाय की बैठक में रखा गया है।

वहीं दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का कहना है कि वह लगातार दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार के स्तर पर कार्य कर रहे हैं साथ ही दुग्ध उत्पादकों को चारे से लेकर दूध के मूल्य तक की सहूलियतों को और भी बेहतर करने का कार्य कर रहे हैं।

लालकुआं : बेटी की विदाई होते ही पूर्व सैनिक को ससुरालियों ने किया अधमरा; ICU में भर्ती

मडुवा/Madua : पौषक तत्वों से भरपूर, हृदय व मधुमेह रोगियों के लिए वरदान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments