HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : नहाते हुए होटल में महिला का बनाया वीडियो, कर्मचारी गिरफ्तार

नैनीताल : नहाते हुए होटल में महिला का बनाया वीडियो, कर्मचारी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। नैनीताल जिले के मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में एक महिला पर्यटक का नहाते हुए वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। सैलानियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित होटल कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों गाजियाबाद से एक परिवार नैनीताल घूमने आया हुआ था। इस दौरान उन्होंने अयारपाटा क्षेत्र के एक होटल में कमरा बुक कराया। सोमवार देर शाम महिला पर्यटक वॉशरूम में नहाने गई।

इस दौरान होटल के ही एक कर्मचारी ने दरवाजे के ठीक ऊपर बने वेंटिलेटर से महिला का वीडियो शूट करना शुरू कर दिया। काफी देर तक तो महिला को इस बात का पता नहीं चला, लेकिन जब उसकी नजर मोबाइल पर पड़ी तो वह अचानक घबरा गई। शोर-शराबा करने पर महिला की आवाज सुनकर उसका पति और होटल कर्मीचारी पहुंचे, इस दौरान संबंधित कर्मी मौके से फरार हो गया।

पर्यटक महिला के पति ने इसकी सूचना तत्काल 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रकरण में शिकायती पत्र के आधार पर संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर होटल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक के मोबाइल की प्रारम्भिक जांच में उसमें संबंधित वीडियो क्लिप नहीं मिला, लेकिन मोबाइल को जब्त करने के बाद फोरंसिक जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े: Milk Price Hike : अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments