HomeUttarakhandAlmoraNainital News : अल्मोड़ा से लापता हुआ युवक खैरना पुलिस ने किया...

Nainital News : अल्मोड़ा से लापता हुआ युवक खैरना पुलिस ने किया बरामद

ADVERTISEMENTS

✒️ परिजनों से नाराज हो दिल्ली जाने को निकला था

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। अपने परिजनों से किसी बात से रूठ कर एक लड़का घर से बिना बताये कहीं चल दिया। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। खैरना में पुलिस चेकिंग के दौरान उक्त युवक एक टैक्सी वाहन में मिल गया। वह हल्द्वानी होते हुए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

प्राप्त जानकार के अनुसार गत दिवस प्रभारी चौकी खैरना उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को सूचना मिली कि एक लड़का जिसका नाम पवन सिंह है वह घर से नाराज होकर कहीं चल दिया है। यह युवक गांव त्रिनेली सेराघाट, जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है। घर से नाराज होकर किसी टैक्सी वाहन में दिल्ली जा रहा है और परिजन उसे ढूंढ रहे हैं।

उक्त सूचना पर चौकी खैरना पुलिस चौकी उप निरीक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी खैरना गेट पर चेकिंग की गई। इस दौरान युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया। गुमशुदा के सकुशल मिलने से परिजन काफी खुश हुए और उन्होंने नैनीताल पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार (चौकी प्रभारी खैरना), कांस्टेबल जगदीश धामी, कांस्टेबल राजेंद्र सती व महिला कांस्टेबल भावना शामिल थे।

Click To Read – मौसम अपडेट उत्तराखंड

सुशील कुमार ने Dream11 से जीते एक करोड़ रुपए
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments