HomeUncategorizedनैनीताल : शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

नैनीताल : शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

✒️ कार सवार युवकों ने पहले मारी टक्कर, फिर हाथापाई

नैनीताल। रामगढ़ से नैनीताल लौट रहे जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार के साथ कार सवार कुछ युवकों ने जमकर मारपीट कर दी। जिसके बाद तमाम अधिवक्ता भवाली कोतवाली में धमक गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील कुमार शर्मा अपने चालक हेमू और विपिन तिवारी के साथ रामगढ़ से नैनीताल लौट रहे थे। इसी बीच क्लार्क होटल के नजदीक एक स्विफ्ट कार ने उनके वाहन में टक्कर मारी। अधिवक्ता के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कार में सवार आधे दर्जन लोगों ने उनके साथ गालीगलौज और मारपीट कर दी।

एडवाकेट शर्मा का आरोप है कि इस बीच अक्षत वर्मा नाम के युवक ने उनके ऊपर तमंचे के बट से भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। इधर तहरीर के आधार पर पुलिस ने अक्षत वर्मा और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्ञात रहे कि एडवाकेट शर्मा विगत आठ वर्षों से एडीजीसी व 12 सालों से शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के पद पर कार्यरत हैं। वह एक जाने-माने वकील हैं, जिन्होंने कई अपराधियों को फांसी की सजा तक दिलाई है।

इधर बीती शाम एडवोकेट शर्मा के साथ हुई घटना के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज साह, अधिवक्ता शिवांशु जोशी, भगवत प्रसाद, पंकज कुमार, कमल चिलवाल व नवीन पंत समेत कई अधिवक्ता भवाली कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। इधर इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट ने कहा कि 03 युवकों के खिलाफ तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद

मां-बाप के साथ नैनीताल आई युवती की संदिग्ध मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments