HomeAccidentनैनीताल (दर्दनाक हादसा): कार गहरी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौके...

नैनीताल (दर्दनाक हादसा): कार गहरी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौके पर मौत

Uttarakhand News | नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां कोटाबाग ब्लॉक के देवीपुरा-सौड़ रोड में बाघनी पुल के पास शुक्रवार देर रात एक दिल्ली नंबर की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

हादसे की खबर शनिवार दोपहर सवा दो बजे करीब प्रशासन को मिली। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू टीम शवों को कोटाबाग अस्पताल ले गए। पुलिस की ओर से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि खाई में गिरा वाहन दिल्ली नंबर का है और हादसा बीती देर रात हुआ है। बताया कि सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई है जबकि नैनीताल के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार व एसडीआरएफ की टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंचने और रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि हादसे में मारे गए लोग कहां के हैं। डीएम ने बताया कि जिस सड़क में हादसा हुआ है वह पीएमजीएसवाई की है अभी हादसे का कारण पता नहीं चला हैं।

बता दें कि पिछले दिनों ही ओखलकांडा में एक बड़ा दुःखद हादसा हुआ था जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी वहीं आज एक और दुःखद सड़क हादसा हुआ है जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments