HomeBreaking Newsनैनीताल : देर रात सेल्फी लेते वक्त झील में​ जा गिरी महिला

नैनीताल : देर रात सेल्फी लेते वक्त झील में​ जा गिरी महिला

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। सेल्फी लेने का क्रेज आजकल लोगों पर इस कदर हावी है कि इस दौरान अन्य कुछ भी ध्यान नहीं रहता। बीती देर रात मल्लीताल में झील किनारे सेल्फी ले रही महिला का संतुलन बिगड़ा और वह सीधा झील में जा गिरी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास रात के 11:15 बजे एक घटना घटित हुई। जिसमे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब सेल्फी लेने के दौरान रेलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में गिर गई, तो पास में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय दिया।

पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला। इस प्रयास से महिला को बचा लिया गया और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिसकर्मियों और नाविकों द्वारा तत्परता का परिचय देते हुए महिला की जान बचाए जाने पर तमाम लोगों ने उनके साहस व कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की है।

Video : सेल्फी लेते वक्त झील में​ जा गिरी महिला

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments