Mussoorie News | मसूरी कोल्हुखेत के पास गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। युवक दुपहिया वाहन खड़ा कर शौचालय जा रहा था। पुलिस के अनुसार युवक मसूरी से देहरादून जा रहा था। मृतक युवक रितिक पुत्र राजेश देहरादून का रहने वाला था।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


