HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पालिका ने शुरू किया वृहद स्वच्छता अभियान

अल्मोड़ा: पालिका ने शुरू किया वृहद स्वच्छता अभियान

👉 पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने दिलाई शप​थ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत नगरपालिका अल्मोड़ा ने आज वृहद स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। अलग—अलग टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की और कूड़ा हटाया। साथ ही नियमों की जानकारी दी गई।

शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों के क्रम में आज यहा स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान त्रिपुरासुन्दरी मन्दिर से नन्दा देवी मन्दिर परिसर व नन्दादेवी बाजार में चला। अभियान का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने स्वच्छता शपथ दिलाकर किया। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी अलग-अलग टीमों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता ब्रान्ड एम्बेसडर आशीष वर्मा एवं पूर्व सभासद किशन गुरुरानी ने स्वच्छता का महत्व समझाया। स्वच्छता कार्यक्रम में व्यापारियों युवाओं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, पालिका के कर्मचारियों व दुकानदारों ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 का आयोजन भी किया गया। जिसमें टीम का नाम अल्मोड़ा ऑलराउन्डर रखा गया तथा टीम कैप्टन निवेदिता त्रिपाठी को बनाया गया।

अभियान के तहत प्रतिबन्धित प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक स्टिक के साथ, सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास, प्लेट, कटोरे, कप का उपयोग नहीं करने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। इन उत्पादों के विनिर्माण, आयात भण्डारण, बिक्री प्रतिबन्ध के बारे में अवगत कराया तथा नियमों का उलंघन करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जानकारी दी गयी। सिटी मिशन मैनजर मनोज कर्नाटक ने बताया कि इस प्रकार के स्वच्छता के अभियान 02 अक्टूबर 2023 तक चलाया जाएगा। अभियान में जीवन नाथ वर्मा, दीप चन्द्र साह, किशन गुरुरानी, एसके पन्त, संदीप साह, हरीश बिष्ट, मुन्ना वर्मा, पंकज वर्मा, अनिल साह, पारितोष जोशी, नवीन वर्मा, अनिल तिवारी, महेन्द्र बिष्ट, दीपक वर्मा, कमल कुमार पाठक, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण भण्डारी, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार, पर्यावरण पर्यवेक्षक समेत स्वयं सहायता समूह की नीमा नगरकोटी, रंजना भण्डारी, भावना आर्या, विद्यया बिष्ट, नेहा वर्मा, कमला देवी, चन्द्र बिष्ट, ज्योति त्यागी, संजू गुरुरानी, सरस्वती ठाकुर, शीतल टम्टा व जया पाण्डे आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments