BageshwarUttarakhand

Bageshwar News: पालिका ने चलाया पॉलीथिन के खिलाफ अभियान, हड़कंप

— आदेश के पहले ही दिन उठा कदम
— तीन दुकानदार धरे गए, जुर्माना ठोका
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सरकार के आदेश के बाद नगर पालिका ने पहले दिन ही नगर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करते धरे गए। पालिका ने उनसे हजारों रुपये हर्जाना वसूला। साथ ही भविष्य में दोबारा पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी है। पालिका के अभियान के बाद पॉलीथिन का उपयोग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

मालूम हो कि सरकार ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में सिंगल यूज पॉलीथिन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश पालिका, निगम व नगर पंचायतों को दिए हैं। शुक्रवार को नगर पालिका के ईओ सतीश कुमार के निर्देश के बाद पालिका कर्मियों ने नगर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। प्रभारी सफाई निरीक्षक रजत कुमार के नेतृत्व में अभियान चला। इस दौरान तीन दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करते धरे गए। इन दुकानदारों से 2900 रुपये अर्थदंड वसूला गया। अभियान में नंदन सिंह चिलवाल, दीवान परिहार, महिराज खेतवाल आदि शामिल थे। ईओ सतीश ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पालिका ने इस साल अप्रैल से अब तक 17400 का चालान किया है। उन्होंने बताया कि जो भी दुकानदार प्लास्टिक के गिलास और पॉलीथिन का उपयोग करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती