HomeUttarakhandAlmoraकार्रवाई: अल्मोड़ा में मुक्तिदत्ता की कुर्क भूमि की होगी नीलामी, 05 अक्टूबर...

कार्रवाई: अल्मोड़ा में मुक्तिदत्ता की कुर्क भूमि की होगी नीलामी, 05 अक्टूबर की तिथि तय

— बहुद्देश्यीय वित्त निगम की रहीं बकायेदार
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
महिला जनजागृति समिति, स्नो व्यू स्टेट, कसारदेवी अल्मोड़ा की सचिव मुक्ति दत्ता की यहां दो स्थानों पर कुर्क हुई कुल 0.363 हेक्टेयर (18 नाली 03 मुट्ठी) भूमि अब नीलाम होगी। इस अचल सम्पत्ति की नीलामी के लिए 05 अक्टूबर 2021 की तिथि निर्धारित की गई है। मुक्तिदत्ता बहुद्देश्यीय वित्त निगम की बकायेदार रहीं हैं और उन्होंने निगम की 96,45,423 रुपये की अदायगी नहीं की। फलस्वरूप कुर्की की कार्रवाई अमल में आई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उप जिलाधिकारी सदर गौरव पाण्डेय ने बताया कि बहुउद्देशीय वित्त निगम की बकायेदार रही महिला जनजागृति समिति स्नो व्यू स्टेट ग्राम कसारदेवी रोड अल्मोड़ा की सचिव मुक्ति दत्ता के खिलाफ 96,45,423 रुपये की वसूली का आदेश जारी हुआ, लेकिन अदायगी नहीं किये जाने पर बकायेदार मुक्तिदत्ता के नाम ग्राम माट में 128 मध्ये 0.005 हेक्टेअर (चार मुटठी) भूमि तथा ग्राम बिनसर के खाता खतौनी में 0.358 हेक्टेअर (17 नाली पन्द्रह मुटठी) भूमि की 10 जून, 2020 को कुर्की की स्वीकृति की गयी।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि 1950 ई. के उ.प्र. जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की धारा 284 या धारा 286 के अधीन उक्त भूमि कुर्क की गई। अब उक्त अचल सम्पत्ति भूमि की नीलामी के लिए 05 अक्टूबर, 2021 की​ तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि यह नीलामी इस तिथि को ग्राम बिन्सर में की जायेगी। जिसके लिए विक्रय अधिकारी नायब तहसीलदार (ग्रामीण) अल्मोड़ा को नामित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments