चमोली | रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख व देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी गुरुवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच मुकेश अंबानी ने अपनी छोटी पुत्रवधू राधिका के साथ बद्रीनाथ धाम की यात्रा की और मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर भगवान के दर्शन किए।
ADVERTISEMENTS
इस अवसर पर उन्होंने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को पांच करोड़ रूपए की धनराशी दी। उन्होंने चेक के माध्यम से यह धनराशि बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपा। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपास्थित थे।