दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में यूसीडीएफ के उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी के पिता जोधा सिंह डांगी (87 वर्ष) के निधन पर दुग्ध संघ परिवार अल्मोड़ा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक सभा में शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में दुग्ध संघ के प्रभारी जीएम अरूण नगरकोटी, प्रबंध कमेटी के सदस्य महेंद्र बिष्ट, यूसीडीएफ प्रतिनिधि ललित तिवाड़ी, नवीन पंत, डीके वर्मा, दीप जोशी, राजेंद्र कांडपाल, बलवंत रावत, पंकज मेहता, रमेश बिष्ट, पुष्पा तिवाड़ी, मनोहर सिंह, प्रकाश जोशी, आनंद बिष्ट, सोनिया कर्नाटक, गणेश लोहनी, दीवान बिष्ट, मुन्नी मेहता आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।