HomeBreaking Newsनैनीताल : इस परिवार पर लगी Corona की काली नज़र, मां, बेटा—बेटी...

नैनीताल : इस परिवार पर लगी Corona की काली नज़र, मां, बेटा—बेटी तीनों की मौत, उजड़ गया हंसता—खेलता परिवार

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

नैनीताल में एक बहुत ही दु:खद घटना सामने आई है। जहां कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद पहले बेटी, फिर मां और बाद में बेटे की भी मौत हो गई। तीन दिन में एक हंसते—खेलते परिवार के तीन सदस्य हमेशा के लिए सो गये हैं।

घटनाक्रम के अनुसार यहां नगर के प्रतिष्ठित चीना हाउस में नंदी साह 94 वर्ष पत्नी स्व. गजेंद्र साह ‘गगन सेठ’, उनकी बेटी चीमा साह और बेटा सज्जन साह तीनों अचानक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये। बहन—भाई को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती करा दिया गया, जबकि वृद्धा मां घर पर ही आइसोलेटेट हो गई।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

Big Breaking : स्कूटी से घर लौट रही महिला एएसआई की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, एएसपी कार्यालय नैनीताल में थी तैनात

गुरूवार की रात को लगभग 12 बजे सुशीला तिवारी में नंदी साह की बेटी चीमा की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला नंदी साह को कोई सदमा न लगे अतएव यह बात उनसे छिपायी गई। इसके बावजूद उसी दिन वृद्धा नंदी साह ने भी दम तोड़ दिया।

जिसके बाद कोविड गाइडलाइंस के तहत नंदी साह का नैनीताल और उनकी बेटी चीमा का राजपुर घाट हल्द्वानी में अंतिम संस्कार किया गया। अब परिवार में कोरोना से जंग लड़ रहे स्व. नंदी साह के बेटे सज्ज्न साह से उनकी मां व बहन की मौत की बात छुपाई गई।

Big Breaking : अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

फिर शनिवार दोपहर सज्जन साह का भी स्वास्थ्य अचानक खराब हुआ और उन्होंने भी अपनी बहन की तरह सुशीला तिवारी में दम तोड़ दिया। कोरोना ने इस पूरे परिवार की खुशियों को लील लिया है। यह क्षेत्र का एक संपन्न परिवार था। परिवार के साथ घटि यह हृदयविदारक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

दिल्ली जीतेगी जंग : Corona infection की रफ्तार धीमी, पर फिर 31 मई तक बढ़ाया Lockdown

CM Office तक पहुंची थप्पड़ की गूंज, तत्काल प्रभाव से हटाये गये चांटा मार कलेक्टर, देखिये वीडियो

Uttarakhand : बुजुर्ग नही युवाओं पर हमलावर है Corona की दूसरी लहर, बड़ी संख्या में बच्चे भी हो रहे Infected, यकीन मानिये बिना बताये गुपचुप आयेगी तीसरी लहर ! जरूर पढ़िये यह रिपोर्ट…..

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments