HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की माता शांति का निधन

अल्मोड़ा: जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की माता शांति का निधन

✍️ जिपं अधिकारियों व कर्मचारियों ने व्यक्त किया शोक, दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला पंचायत अल्मोड़ा के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार की माता शांति देवी का आज निधन हो गया। वह 70 वर्ष की आयु की थीं। उनके निधन पर आज जिला पंचायत कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अपर मुख्य अधिकारी को मातृशोक होने पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।

शोकसभा में गहरी शोक संवदेना व्यक्त करते हुए मृतात्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की गई। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में जिला पंचायत की अध्यक्ष उमा सिंह ​समेत जिला पंचायत के विनय नेगी, जगदीश प्रसाद, चंचल जोशी, दीप चंद्र, राजेंद्र सिंह सिराड़ी, शिव शंकर सिंह चिलवाल, दीपा तिवारी, मनोज बिष्ट, बलवंत सिंह, राजेंद्र कार्की, देवेंद्र भंडारी, कुलदीप सिंह व कृष्ण चंद्र पालीवाल आदि अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments