HomeUttarakhandUdham Singh Nagar31st फर्स्ट की रात दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी...

31st फर्स्ट की रात दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान,परिवार में कोहराम

ADVERTISEMENTS

किच्छा| परिवार नया साल मनाने की तैयारी में लगा था, घर में केक आया और पकवान बन रहे थे कि अचानक ही परिवार में कोहराम मच गया। दो बच्चों की मां ने संदिग्ध हालातों में घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, उधम सिंह नगर जिले के रामेश्वरपुर लालपुर स्थित गोल्ज्यू कॉलोनी निवासी अजय का परिवार शनिवार की रात नववर्ष के स्वागत की तैयारी कर रहा था। अजय घर में केक लाया और साथ ही मटन बना रहे थे। इसी दौरान अजय की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता खाना बनाते हुए अपने मायके वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। कि अचानक ही सुनीता वहां से बाहर निकली और छत पर जाकर कुंडे में दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गई।

इस दौरान उसके दोनों बच्चे भी दावत की तैयारी में साथ लगे थे। काफी देर तक जब सुनीता वापस नहीं आई तो अजय ने उसको आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला तो उसने जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां सुनीता फंदे पर लटकी थी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे भी उपर छत पर आ गए। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग भी वहां जमा हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर रुद्रपुर स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। रविवार सुबह पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हल्द्वानी : एक्शन मोड में रेलवे, अतिक्रमण हटाने के लिए जारी किया नोटिस, इतने दिन में खाली करनी होगी जगह

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments