आर्य समाज अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी में दिनेश प्रधान व दयाकृष्ण मंत्री

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आर्य समाज अल्मोड़ा में नई कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। नई कार्यकारिणी में दिनेश तिवारी को प्रधान एवं दयाकृष्ण काण्डपाल को…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आर्य समाज अल्मोड़ा में नई कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। नई कार्यकारिणी में दिनेश तिवारी को प्रधान एवं दयाकृष्ण काण्डपाल को मन्त्री चुना गया है। इनके अलावा मोहन सिंह रावत उप प्रधान, किशन सिंह रावत उप मन्त्री, गौरव भट्ट कोषाध्यक्ष, पूरन चन्द्र तिवारी सम्प्रेक्षक व सुखराम प्रजापति पुस्तकालयाध्यक्ष बने हैं।

संरक्षक मंडल में डा. जयदत्त उप्रेती व लक्ष्मण सिंह रावत को शामिल किया गया है। चुनाव वेद रावत की देखरेख में सम्पन्न हुए। चुनाव के बाद मंत्री बने दयाकृष्ण कांडपाल ने बताया कि आर्य समाज अल्मोड़ा में लम्बे समय सिर्फ साप्ताहिक सत्संग को छोड़ से अन्य गतिविधियां शून्य चल रही थीं और पिछले एक साल से आर्य समाज की गतिविधियों को गतिशील करने के प्रयास चल रहे थे। इन्हीं प्रयासों के चलते नई कार्यकारिणी गठित हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *