HomeReligionब्रेकिंग न्यूज : मां गंगा की डोली गंगोत्री के लिए रवाना, कल...

ब्रेकिंग न्यूज : मां गंगा की डोली गंगोत्री के लिए रवाना, कल खुलेंगे मंदिर के कपाट

मुखबा/उत्तरकाशी। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखबा) से आज गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। माँ गंगा की डोली आज रात्रि विश्राम भैरव मंदिर (भैरवघाटी) में करेंगी व 26 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोहिणी अमृत योग की शुभ बेला पर दोपहर 12:35 बजे सादगीपूर्ण ढंग से गंगोत्री धाम के कपाट दर्शनाथ के लिये खोल दिए जाएंगे। 
गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोविड 19 व देशव्यापी लॉक डाउन के चलते इस बार मां गंगा की डोली उप जिलाधिकारी भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी की मौजूदगी में सिर्फ तीर्थ पुरोहितों द्वारा ही रवाना किया गया। कोई भी तीर्थ यात्री, श्रद्धालु मौजूद नहीं था। इस अवसर पर मुखबा गांव व तीर्थ पुरोहितों द्वारा सामाजिक दूरी(सोशल डिस्टेंस)का पूर्ण अनुपालन किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, सीओ कमल पंवार मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, मंदिर समिति के पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments