HomeBreaking Newsमोटाहल्दू : हल्दूचौड़-लालकुआं में निकले दो कोरोना पॉजिटिव, फैमिली को किया होम...

मोटाहल्दू : हल्दूचौड़-लालकुआं में निकले दो कोरोना पॉजिटिव, फैमिली को किया होम क्वॉरेंटाइन

मोटाहल्दू। कोरोना वायरस ने एक बार फिर से हल्दूचौड़ व लालकुआं वासियों में दहशत फैला दी है। विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलिटिन में नया बाजार पेशकारपुर हल्दूचौड़ निवासी सिडकुल कर्मी युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है वही लालकुआं के वार्ड नंबर 4 में भी एक व्यक्ति के पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के डॉक्टर संजय चौहान ने बताया कि हल्दूचौड़ निवासी व्यक्ति विगत दिवस कोरोना पॉजिटिव पाया है, जिसकी सैम्पलिंग हलद्वानी में हुई थी दोनों पॉजिटिव व्यक्तियों की फैमिली को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है स्वास्थ्य विभाग इन लोगों की हर एक गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

वही हल्दूचौड़ क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट वह व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदू खोलिया ने स्वास्थ्य विभाग से इन पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आए हुए लोगों के कोरोना टेस्ट करने की मांग की है वहीं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इन्हें समय पर ही क्वॉरेंटाइन किया जाना चाहिए था लेकिन आज 10 बजे के आसपास स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पहुंची।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments