HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू ब्रेकिंग : लिखित आश्वासन के बाद माने आंदोलनकारी, शराब की दुकान...

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : लिखित आश्वासन के बाद माने आंदोलनकारी, शराब की दुकान के खिलाफ धरना समाप्त

मोटाहल्दू। जयपुर खीमा पंचायत के बच्चीपुर गांव में कथित रूप से शराब की दुकान के निर्माण के खिलाफ चल रहे धरने को समाप्त कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी को लिखित रूप से आबकारी निरीक्षक ने अवगत कराया कि बच्चीपुर गांव में दुकान को लेजाने का कोई भी प्रस्ताव अभी तक नहीं आया है। इसलिए इस दुकान को शिफ्ट करने का सवाल ही खड़ा नहीं होता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक ने धरना स्थल पर पहुंच कर अपने पत्र की प्रति भी आंदोलनकारियों को दिखाई और उन्हें समझाया कि हल्दूचौड़ में चल रह अंग्रेजी शराब की दुकान को शिफ्ट किए जाने की कोई योजना नहीं है। इस पर यहां तीन दिनों से चल रहा धरना समाप्त करने का ऐलान किया गया। ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने आंदोलन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की।

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें! Click Now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments