HomeBreaking Newsउत्तराखंड, बड़ी ख़बर : जेल से फरार चल रहे 320 बंदी, कहीं...

उत्तराखंड, बड़ी ख़बर : जेल से फरार चल रहे 320 बंदी, कहीं अता-पता नहीं

ADVERTISEMENTS

देहरादून। हाल में कारागार विभाग एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। विभाग की ओर से पुलिस मुख्यालय में एक सूची भेजी गई है। जिसमें बताया गया है कि कोरोना काल के दौरान पैरोल पर रिहा किये गये बहुत से बंदी वापस नहीं आए हैं। बार-बार भेजे गए नोटिसों का इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। जिससे साबित होता है कि यह सभी बंदी फरार हो चुके हैं।

कोरोना काल में दो बार हुए थे रिहा

उल्लेखनीय है कि साल 2020 कोरोना काल का दौर रहा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने कई अहम फैसले लिए थे। जिनमें कैदियों को पैरोल पर छोड़ना भी था। ताकि जेलों में अनावश्क भीड़ न रहे और सकंग्रमण तीव्र गति से फैले नहीं। पहले लॉकडाउन में अप्रैल 2020 में 891 विचाराधीन और सजायाफ्ता बंदियों को पैरोल मिली। इनमें से करीब 850 अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। वहीं, शेष बचे कैदियों ने वापस जाने से ही इंकार कर दिया था। 03 माह की पैरोल पूरी होने के बाद अधिकांश कैदी पुन: अपनी-अपनी जेलों में लौट गए थे। संयोग से अगले वर्ष पुन: लॉकडाउन लग गया था। अतएव न्यायालय के आदेश पर पुन: राज्य की 11 जेलों से लगभग 830 बंदियों को रिहा किया गया। इस बार भी अधिकांश पैरोल की समय अवधि बीतने पर जेलों में वापस आ गए। जो नहीं आए उनमें से कुछ को पुलिस पकड़कर ले आई। इसके बावजूद आज की तारीख में भी 320 बंदी लौट के नहीं आये हैं।

एडीजी वी मुरुगेशन

कारागार विभाग ने उपलब्ध कराई सूची

बता दें कि प्रदेश के कारागार विभाग ने ऐसे फरार बंदियों की संख्या पुलिस मुख्यालय को दे दी है। इसके बाद अब जिला और उप जिला कारागार से भी छोड़े गए और वापस नहीं आने वाले बंदियों की सूची मांगी गई है। बताया गया है कि देहरादून जेल से छोड़े गए लगभग 92 कैदी लापता चल रहे हैं। इधर इस मामले में एडीजी कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रवक्ता वी मुरुगेशन का कहना है कि शीघ्र ही फरार कैदियों की गिरफ्तारी एक अभियान चलाकर की जायेगी।

दो लोगों के खाते से उड़ाए 01.15 लाख, ऐसी लौटी गाड़ी कमाई

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments