HomeUttarakhandAlmoraमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के ट्रायल्स में 275 से अधिक खिलाड़ियों...

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के ट्रायल्स में 275 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

शारीरिक दक्षता परीक्षणों पर परखी गई क्षमता

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत गुरुवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया, जिसमें चार विकासखंडों तथा चार नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्रों से चयनित 275 से अधिक बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन छह शारीरिक दक्षता परीक्षणों के आधार पर किया गया, जिनमें 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, फॉरवर्ड बेंड रीच, 6×10 शटल रन, मेडिसिन बॉल पुट तथा 600 मीटर दौड़ शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून के तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा के चयनित बालक एवं बालिकाओं को प्रतिमाह ₹1,500 की छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इसी उद्देश्य से 4 अगस्त से 6 अगस्त तक जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं।

योजना के अनुसार 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। इसमें 8–9, 9–10, 10–11, 11–12, 12–13 तथा 13–14 वर्ष के प्रत्येक आयु वर्ग से 25-25 बालक एवं 25-25 बालिकाओं का चयन कर उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।

जिला स्तरीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करने से पूर्व खिलाड़ियों ने ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका तथा प्रत्येक विकासखंड स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रारंभिक चयन के बाद योग्य खिलाड़ियों को जिला स्तरीय ट्रायल्स के लिए आमंत्रित किया गया।

ट्रायल्स का संचालन जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग तथा जल संस्थान के सहयोग से किया गया। विभिन्न विभागों के समन्वय से चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया।

चयन प्रक्रिया में निर्णायक एवं तकनीकी अधिकारियों के रूप में विक्रम भण्डारी, हरीश गोस्वामी, कैलाश मेहरा, कु. करिश्मा नायक, कमल तिवारी, शिवदत्त पाण्डे, विनोद कुमार, दीपक सिंह, राजेश खोलिया, संजय गुरानी, पंकज भट्ट, रुचि साह, राजेन्द्र कुमार जोशी, दिगम्बर दत्त फुलेरिया, गजेन्द्र बिष्ट, श्रीमती किरण पाटनी, राजेन्द्र सिंह राणा, श्रीमती रीता बिष्ट, संगीत सिंह, जीवन सिंह बोरा, विद्या भण्डारी, प्रमेन्द्र सिंह, संजय डेनियल, महेन्द्र सिंह भैसोड़ा, मनीष कनवाल, हरीश चौहान, वीरेन्द्र सिंह नेगी, प्रकाश सिंह मेहता, सोबन सिंह कनवाल, धन सिंह धौनी, नवीन लाल वर्मा, दीपक सिंह शाही, महेश भण्डारी, सुरेश वर्मा, राजेन्द्र सिंह कनवाल, मोहन सिंह कनवाल, कुन्दन सिंह, विनोद कुमार, श्रीमती लता शाह, योगेश आर्य, कैलाश राम तथा जगत रावत एवं अर्जुन लाल सहित अनेक अधिकारी एवं खेल विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments