HomeUttarakhandBageshwarछेड़खानी प्रकरण : फूटा जन आक्रोश, ग्रामीणों ने घंटों तक घेरा थाना

छेड़खानी प्रकरण : फूटा जन आक्रोश, ग्रामीणों ने घंटों तक घेरा थाना

ADVERTISEMENTS

पुतला दहन, प्रदर्शन व सड़क जाम

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। नाबालिग के साथ छेड़खानी के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारी जन दबाव को देखते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व कपकोट के वाशिंदों ने आज भी थाना घेरा और पुलिस प्रशासन तथा क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया। आक्रोशित जनता का कहना है पुलिस सह आरोपी के नाम का खुलासा तक नहीं कर रही है।

रविवार को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कपकोट क्षेत्र के लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट गया। नाराज लोगों ने चार घंटे तक थाने का घेराव किया। इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने सरयू पुल के पास पुलिस प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया।

मौके पर पहुंचे विधायक को झेलना पड़ा विरोध

साथ ही यहां जाम भी लगा दिया। जाम के चलते वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे विधायक सुरेश गड़िया को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

दरअसल, कपकोट में नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के आरोपी की चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर लोग भड़क गए। रविवार की सुबह 11 बजे क्षेत्र की महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में नारेबाजी के साथ थाने में पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

अज्ञात के नाम का खुलसा क्यों नहीं !

वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित ने भूपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह तथा एक अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस आज तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अज्ञात का नाम भी पुलिस उजागर नहीं कर रही है।

वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों बागेश्वर में टीआई पर हमला होने पर आधे घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया दूसरे दिन से जेल भेज दिया, लेकिन यहां पुलिस कार्रवाई करने में टालामटोली कर रही है।

इसके बाद सभी लोग सरयू पुल के पास पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन व विधायक पुतला दहन किया। गुस्साए लोगों को समझाने के लिए विधायक मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें लोगों के गुस्से का कोप भाजन होना पड़ा।

कपकोट विधायक का आया बयान, घटना की निंदा

इधर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने जारी बयान में कहा कि वे कपकोट में छेड़खानी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।। पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह आरापियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। कपकोट जैसे सुदंर वादी में इस तरह की घटना को सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही है। किसी को भ्रमित होने की जरूरत नही है।

पुलिस गिरफ्त में छेड़खानी का आरोपी 58 साल का नारायण सिंह

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

बागेश्वर। तीन दिन पूर्व कपकोट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ अपहरण, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की गंभीर घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर FIR में BNS की धाराएं 74/75/75/137(2)/351(2) तथा पोक्सो एक्ट की धाराएं 7/8/11/12 लगाई गई हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान 05 जुलाई 2025 को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और 164 BNSS में न्यायालयीय बयान दर्ज कराए गए। बयान के आधार पर FIR में आगे IPC की धारा 376/511 और पोक्सो की धारा 9(N)/10 जोड़ी गई।

उसी दिन आरोपी भूपाल सिंह कपकोटी (पुत्र नारायण सिंह, निवासी कपकोट, उम्र 58 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय बागेश्वर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments