HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मोहन सिंह कुंजवाल बने कांग्रेस न्याय पंचायत चौखुडी के अध्यक्ष

अल्मोड़ा : मोहन सिंह कुंजवाल बने कांग्रेस न्याय पंचायत चौखुडी के अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS

✒️ कांग्रेस की बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के जैंती में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की गई। इस मौके पर चौखुडी न्याय पंचायत अध्यक्ष पद पर मोहन सिंह कुंजवाल का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, अंकिता हत्याकांड जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने देश-प्रदेश के डबल इंजन की सरकार को कोसते हुए कहा ऐसी स्थिति रहे तो देश की वह दिन नजदीक नहीं श्रीलंका जैसे हालात से भारत देश में भी हो जाएंगे।

मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र मेर ने राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही। चौखुडी न्याय पंचायत अध्यक्ष पद पर मोहन सिंह कुंजवाल का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। मोहन सिंह कुंजवाल के न्याय पंचायत अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने शुभकामनाएं दी। बैठक में गोपाल महरा, महेंद्र मेर, प्रदीप बिष्ट, रमेश बिष्ट, चंदन सिंह, उमेश सिंह, पान सिंह, डिगर सिंह, मोहन सिंह, जीत सिंह, राम सिंह, दीपक सिंह, कमल सिंह, तिरलोक सिंह, पान सिंह, हर सिंह, धन सिंह, हरीश जोशी, प्रेम बल्लभ कांडपाल, नवीन कोहली, जसी राम, पुष्टि बल्लभ, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments