HomeUttarakhandAlmoraझूठ के गर्भ से पैदा हुई मोदी और धामी सरकार : हरीश...

झूठ के गर्भ से पैदा हुई मोदी और धामी सरकार : हरीश रावत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत आज अल्मोड़ा पहुंचे। जहां होटल शिखर के सभागार में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने पर्यटन व अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार को जमकर घेरा।

हरीश रावत ने कहा कि 2017 में झूठ के गर्भ से केंद्र की मोदी सरकार पैदा हुई थी। जिसके बाद से पांच साल तक लूट व अस्थिरता रही। वहीं 2022 में धामी की सरकार भी झूठ के ही गर्भ से पैदा हुई थी। झूठ का फायदा भाजपा को जा रहा है और राज्य की जनता लूट का शिकार हो रही है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

हरीश रावत ने चारधाम यात्रा को लेकर सरकार को सलाह दी कि पिछली बार की तरह यात्रा हल्की न हो और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की गंभीरता से जांच हो। उन्होंने यमुनोत्री-गंगोत्री मार्गों पर बेहतर यातायात व्यवस्था की मांग की। रावत ने कहा कि यात्रियों को उत्तराखंड में तीन-चार दिन ठहरने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को लाभ मिले।वहीं, हरीश रावत ने धामी सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बीते पांच वर्षों में राज्य में “लूट मची” रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर सरकार के झूठ का पर्दाफाश कर रही है।

कैंची और क्वारब की समस्या के लिए सरकार जिम्मेदार

इस दौरान हरीश रावत ने पहाड़ के जिलों के लिए मुसीबत बने कैंची और क्वारब की समस्या को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने कैंची में जाम की समस्या से निजात के लिए कालाढुंगी से बेतालघाट होते हुए सड़क का भुजान में मिलान करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इस पर भाजपा सरकार ने कोई अमल नहीं किया। सरकार को आम जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं रह गया है। इसका खामियाजा अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली के साथ तराई से आने-जाने वाले लोग झेल रहे हैं। सरकार ने जनता को गुमराह करने के लिए भवाली से बाईपास की बात कही, लेकिन जमीनी हकीकत में कोई काम नहीं किया। क्वारब की पहाड़ी व्यापारियों, मरीजों व आम लोगों के लिए नासूर बन गई है। सरकार की प्राथमिकता में है ही नहीं कि सड़क व बाईपास बने। जो सरकार सड़कों के गड्ढे नहीं भरवा पा रही है उससे क्या उम्मीद की जा सकती है।

प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, पूर्व विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राधा बिष्ट, तारा जोशी, राजेंद्र बाराकोटी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments